पाटी: रीठा साहिब पुलिस ने चलथियां के पास से अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहे वाहन चालक के विरुद्ध की कार्रवाई
Pati, Champawat | Jul 23, 2024 पाटी विकासखंड के रीठा साहिब क्षेत्र में शराब की अवैध रूप से तस्करी कर रहे वाहन चालक के विरुद्ध पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है। थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने चलथियां के पास से वाहन संख्या uk03 ता 0757 बोलेरो को चेक करने पर उसमें से दो मसालेदार शराब की बोतल में बरामद हुई है।