पाटी: ग्रामसभा गोली के मंगलपुर में गौशाला ढहने से दुधारू गाय व बछड़ा गंभीर रूप से हुए घायल
Pati, Champawat | Jul 25, 2024 पाटी विकासखंड के गोली ग्राम पंचायत के मंगलपुर में बारिश के चलते एक गौशाला पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस दौरान गौशाला में बंधी एक दुधारू गाय व बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार गोली ग्राम पंचायत निवासी हेमलता पत्नी कृष्णा राम की गौशाला अचानक बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें बंधी हुई गाय में बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया है।