आगरा: कहरई मोड़ पर मोटरसाइकिल पर आए कुछ लोगों ने एक युवक को मारी गोली, घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी: एसीपी ने दी जानकारी
थाना ताजगंज के कहरई मोड़ पर मोटरसाइकिल पर आए कुछ लोगों ने एक युवक को गोली मार दी, गोली लगने से युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, एसीपी सैय्यद अरीब अहमद ने बताया है कि जिस युवक के गोली लगी है, वह खतरे से बाहर है, वही परिजनों ने तहरीर दी है, और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।