आगरा: जनक महल चौराहे के पास हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 5 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से ₹95,000 की नगदी बरामद
पुलिस कमिश्नरेट आगरा लगातार जुआ व सट्टा खेलने वालों के खिलाफ अभियान चला रहा है, इसी क्रम में थाना न्यू आगरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बंद मकान में हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे पांच अभियुक्तों को जनक महल चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है, इनके कब्जे से 95000 रुपए नगदी, 5 मोबाइल फोन, 1 ताश की गड्डी बरामद की है।