आगरा: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार
जीआरपी आगरा कैंट में दो शातिर चोरों को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है, सीओ जीआरपी ने बताया है कि इनके द्वारा स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था, और एक बैग में आग लगा दी गई थी, जिसे पूरी डब्बे में आग लग गई थी, इनके कब्जे से एक लैपटॉप एवं जले हुए 20 पेन भी बरामद किए हैं।