आगरा: जीआईसी ग्राउंड के पास टेस्ट ड्राइव के नाम पर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना लोहा मंडी पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, दरअसल इसके द्वारा टेस्ट ड्राइव के नाम पर मोटरसाइकिल चोरी की गई थी। पीड़ित ने बताया है कि अभियुक्त टेस्ट ड्राइव के नाम पर मोटरसाइकिल लेकर चला गया, और वापस नहीं लौटा, पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त को जीआईसी ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया है, इसके कब्जे एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।