गिधौर: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कल नयागांव में स्वर्गीय दिग्विजय सिंह को देंगे श्रद्धांजलि, 24 घंटे के लिए नो-ड्रोन ज़ोन घोषित
Gidhaur, Jamui | Jun 23, 2026 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 24 जून को गिद्धौर प्रखंड के नयागांव स्थित स्वर्गीय दिग्विजय सिंह उर्फ दादा के समाधि स्थल पर उनकी 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। उक्त जानकारी जिला प्रशासन ने मंगलवार को 6 बजे दी। बताया गया कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से नयागांव के अस्थायी हेलीपैड पर पहुंचेंगे।