पेण्ड्रा: सकोला तिराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, बाइक क्षतिग्रस्त, चालक घायल
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमी चौकी क्षेत्र अंतर्गत सकोला तिराहे पर बुधवार शाम करीब 4 बजे दो बाइकों के बीच जोरदार आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए, वहीं एक बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रहे थे। इसी दौरान सकोला तिराहे पर दोनों की बाइक आपस में टकरा गई।