बटियागढ़: नीमी गांव में पक्की सड़क न होने से ग्रामीण परेशान, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर समस्या बताई
बटियागढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत नीमी गांव में पक्की सड़क न होने से ग्रामीण परेशान हैं,ग्रामीणों ने एक वीडियो जारी करके समस्या बताई,वीडियो आज बुधवार दोपहर 3 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया..ग्रामीणों का कहना है कि नीमी के लिए यह मुख्य पहुंच मार्ग है जोकि कच्चा और ऊबड़ खाबड़ होने के साथ ही संकरा है जिससे यहां से निकलने वाले वाहन चालकों के लिए हर समय डर रहता है