बटियागढ़: मगरोन में व्यापारी से ₹1 लाख की लूट मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, व्यापारी के चालक ने दोस्त के साथ दिया था घटना को अंजाम
मगरोंन में बस स्टैंड पर एक व्यापारी से पिकअप वाहन में लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है, हालांकि घटना के कुछ ही घण्टो में पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया,लूट का मास्टरमाइंड पीड़ित व्यापारी प्रकाश चंद जैन की पिकअप गाड़ी का चालक ही निकला दरअसल फरियादी प्रकाशचन्द जैन दमोह से मक्का बेचकर पिकअप गाड़ी से मगरोन वापिस हुए बस स्टैंड पर वारदात हुई