बटियागढ़: महिला की आत्महत्या से नाराज परिजनों ने रजपुरा में तिराहे पर शव रखकर चक्काजाम किया
पनारी गांव में महिला चंदाबाई लोधी द्वारा कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या के मामले में परिजनों ने आज दोपहर 3 बजे रजपुरा में तिराहे पर शव रखकर चक्काजाम प्रदर्शन किया,प्रदर्शन से रजपुरा, सादपुर बटियागढ़ और बाजना छतरपुर मार्ग बाधित हो गया. मृतिका के परिजनों ने सड़क पर शव रखकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोपियों पर मामला दर्ज करने की मांग की,