विभूतिपुर: विभूतिपुर थाना परिसर में 2395 लीटर अंग्रेजी शराब का किया गया विनष्टीकरण
विभूतिपुर थाना परिसर में गुरुवार को अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण किया गया। उक्त जानकारी देते हुए। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि थाना कांड संख्या 460/23 में जब्त विभिन्न ब्रांड के 266 कार्टन में रखें 6388 सील बंद बोतलों से 2395.5 लीटर अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण किया गया है। मौके पर मजिस्ट्रेट के रूप में राजस्व कर्मचारी आशीष रंजन मौजूद थे।