विभूतिपुर: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया बुजुर्ग वार्ड आठ में आगलगी से दो घर जलकर राख
सिंघिया बजुर्ग उतर पंचायत वार्ड 8 में बुधवार को अचानक आग लगने से दो फूसनुमा घर जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची अग्नि शमन टीम ने आग पर काबू पाया। घटना में वार्ड के मेघू महतो और श्रवण ठाकुर की फूसनुमा घर जल गई। इन घरों में रखे कपड़े, बर्तन, अनाज, नकद रुपए आदि जल गए। स्थानीय सरपंच अरविन्द कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा इसकी लिखित आवेदन प्रशासन को दी गई है।