नरहन वार्ड 14 में खेत में लगे फसल के निकट झाड़ी में बुधवार को आग लग गई। जिसकी सूचना पर विभूतिपुर अग्निशमन चालक मोहम्मद सद्दाम हुसैन और रोसड़ा अग्निशमक चालक मोहम्मद इस्तेखार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने आग बुझाया और बगल के खेत में लगे फसल जलने से बचा लिया गया।