अंबाला में 5 नवंबर को अमित शाह करेंगे शहीद स्मारक का लोकार्पण, मेयर शाम लाल बंसल ने पंचकूलावासियों से की पहुंचने की अपील
भारत के माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी 5 नवंबर को अंबाला पधारकर 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को समर्पित भव्य शहीद स्मारक का लोकार्पण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
यह स्मारक हमारे अमर बलिदानियों के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देगा। समस्त पंचकूलावासियों से सादर अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में 5 नवंबर को अंबाला पहुंचकर इस ऐतिहासिक जनसभा में भाग लें और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
आइए, इस गौरवशाली इतिहास के साक्षी बनें!
शाम लाल बंसल
मेयर, नगर निगम पंचकूला
#1857_स्वतंत्रता_संग्राम #sahidsmarkambala #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia