मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी ने मेयर शाम लाल बंसल का जाना कुशलक्षेम
घुटनों की सफल सर्जरी के बाद पंचकूला स्थित आवास पर पहुंचकर की मुलाकात, जल्द स्वस्थ होने की कामना की
पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पत्नी सुमन सैनी ने पंचकूला नगर निगम के मेयर शाम लाल बंसल के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। घुटनों की सफल सर्जरी के बाद उनसे मुलाकात कर सुमन सैनी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन बंतो कटारिया और अग्रवाल सभा के अध्यक्ष जगमोहन गर्ग ने भी शाम लाल बंसल से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
मेयर शाम लाल बंसल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद से वह जल्द स्वस्थ होकर दोबारा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय होंगे।
#panchkula #panchkulanews #shamlalbansal #panchkulasocialmedia