बदायूं: अकबरपुर गांव में घर के आगे किनारे बैठे 2 साल के बालक को ट्रैक्टर ने रौंदा, हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 16, 2025 बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के अकबरपुर गांव के रहने वाले अनिल का 2 साल का बालक विशन पाल घर के आगे किनारे बैठा हुआ था। कि तभी ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।