बदायूं: मीरा सराय काशीराम आवास कॉलोनी में अचेत अवस्था में पड़ी अज्ञात महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
Budaun, Budaun | Jul 15, 2025 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मीरा सराय काशीराम आवास कॉलोनी में 50 वर्षीय अज्ञात महिला अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। राहगीरों ने एम्बुलेंस कर्मी को सूचना दी। तो एंबुलेंस कर्मी ने अज्ञात महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले की पुलिस को सूचना दी गई है।