बदायूं: नरऊ गांव में घरेलू कलह के चलते ओला कार चालक ने खाया विषाक्त पदार्थ, हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 15, 2025 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के नरऊ गांव के रहने वाला 34 वर्षीय योगेश पुत्र बलवीर सिंह दिल्ली में ओला कार चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। सोमवार को वह दिल्ली से अपने गांव आया था। मंगलवार को उसने घर के बाहर घरेलू कलंह के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया। विषाक्त पदार्थ खाने से जब योगेश की हालत बिगड़ी तो राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई।