बदायूं: दहेज और मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट महिला ने SSP ऑफिस के बाहर खाया विषाक्त पदार्थ
Budaun, Budaun | Jul 16, 2025 बदायूं के SSP आफिस के बाहर निशा अपनी छोटी सी बच्ची आइजा को गोद में लेकर पहुंची और विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों और सीओ सिटी ने निशा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। निशा के विषाकँत पदार्थ खाते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।