बदायूं: मम्मन चौक मोहल्ले में बच्चों के विवाद में एक युवक ने पति-पत्नी को लोहे के पाइप व चाकू से घायल किया
Budaun, Budaun | Jul 15, 2025 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के मम्मन चौक मौहल्ले में बच्चों के विवाद में मोहल्ले के ही रहने वाले एक युवक ने नसरीन पत्नी आबिद व आबिद को लोहे का पाइप व चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल नसरीन ने मारपीट कर घायल करने वाले युवक की पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने नसरीन व उसके पति आबिद का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।