उचकागांव: हथुआ विधायक रामसेवक सिंह ने गोसाई पिपरा छठ घाट का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए
मीरगंज (गोपालगंज): लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधि पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को हथुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामसेवक सिंह ने नगर परिषद मीरगंज अंतर्गत ग्राम गोसाई पिपरा स्थित छठ घाट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने घाट की साफ-सफाई, गहरे पानी में बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और