गढ़मुक्तेश्वर: हापुड़: गांव सलारपुर के जंगल में खेतों में काम कर रहे तीन किसानों पर तेंदुए ने किया हमला, पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर
जनपद हापुड़ में थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र गांव सलारपुर के जंगल में बृहस्पतिवार को खेतों पर काम कर रहे तीन किसान योगेंद्र, दुष्यंत और पीयूष पर तेंदुए में हमला किया है जिसका वीडियो भी सामने आया है वन विभाग और पुलिस की टीम अभी भी मौके पर तेंदुए को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन में लगी हुई है और घायल किसानों का उपचार कराया जा रहा है।