ईसागढ़: बमुरिया में डेंगू मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, फीवर और लार्वा सर्वे
ईसागढ़ ब्लॉक के ग्राम बमुरिया में डेंगू पॉजिटिव मरीज मिलने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया नियंत्रण को लेकर त्वरित कार्रवाई की। प्रशासन ने गुरुवार को शाम सात बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि सीएचओ, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं सहित स्वास्थ्य अमले ने गांव का भ्रमण कर फीवर और लार्वा सर्वे कराया।