कोडरमा: कोडरमा जिले के नवादा चौक के समीप कार और ट्रक के बीच सीधी टक्कर में कार सवार युवक घायल, सदर अस्पताल में इलाजरत
कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा चौक के समीप मंगलवार को एक कार और गिट्टी लोड ट्रक के बीच सीधी टक्कर में कार पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान शुभम कुमार उम्र 20 वर्ष पिता विनय सिंह बिहार के आरा नवादा निवासी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक टावर मेंटेनेंस कंपनी से जुड़ा हुआ है।