कोडरमा: शादी समारोह से लौटने के दौरान जयनगर मोड़ के समीप टेंपो सवार व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में इलाजरत
कोडरमा थाना क्षेत्र के जयनगर मोड़ के समीप शादी समारोह से लौट रहा एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। घायल की पहचान मरकच्चो के जामू निवासी सुनील साव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सुनील असनाबाद में एक शादी समारोह से टेंपू में बैठकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इस जयनगर मोड़ के समीप एक बाइक सवार के द्वारा टेंपू में टक्कर मारने से वह घायल हो गए।