कोडरमा: बारात जाने के दौरान जयनगर पुल के समीप बाइक से गिरकर एक युवक घायल, सदर अस्पताल में इलाजरत
कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत असनाबाद से बरमाशिया बारात जाने के दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान अजय रूरी उम्र 25 वर्ष पिता इंद्रदेव रूरी के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद घायल युवक को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों की निगरानी में घायल का इलाज चल रहा है।