कोडरमा: कोडरमा लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में लगाए जाएंगे 325 वाहन
लोकसभा चुनाव में इस साल कोडरमा जिले के विभिन्न बूथों तक मतदान कर्मियो, सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो आब्जर्वर के लिए करीब 325 वहां लगाए जाएंगे। इसमें 118 बस से चुनाव ड्यूटी में लगाए जाएंगे, जो कर्मियों को बूथों तक लेकर जाएंगे। जबकि सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिए 82, माइक्रो आब्जर्वर के लिए 60 छोटे वाहन के अलावा अन्य वाहन चुनाव ड्यूटी पर लगाए जाएंगे।