गंगापुर: पंचायत समिति के सभागार में डीएम डॉ गौरव सैनी की अध्यक्षता में जिला आपदा प्राधिकरण की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न
डीएम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी मानसून को देखते हुए अतिवृष्टि, जलभराव अथवा बाढ़ संबन्धित किसी भी प्रकार की संभावित आपदा से निपटने के लिए जिला आपदा प्रबन्धन की कार्ययोजना स्तरों पर प्रेषित कर दी गई है| सभी स्तरों पर आपदा प्रबंधन के संबंध में स्थापित नियंत्रण कक्षों को सक्रिय रूप से कार्यशील रखने के लिए समस्त विभागों के प्रभारियों को निर्देश दिए।