गंगापुर: झाडो़ली गांव के ग्रामीणों ने चोरी की वारदात का खुलासा करने की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन
गंगापुर सिटी के झाडोली गांव के ग्रामीणों ने दो घरों में हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात का खुलासा करने की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा । ग्रामीणों ने चोरों को गिरफ्तार करने और चोरी हुए माल को बरामद करने की मांग की। झाडो़ली गांव में एक सप्ताह पहले रात को दो घरों में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।