गंगापुर: तालाब के किनारे गैरमुमकिन पाल से प्रशासन ने हटवाया अवैध अतिक्रमण
उदई कलाँ में तालाब के किनारे गैरमुमकिन पाल की जमीन पर अवैध अतिक्रमण के सम्बंध में जिला कलक्टर डॉ. गौरव सैनी के निर्देश एवं न्यायालय तहसीलदार के निर्णय व आदेश की अनुपालना में तत्काल कार्यवाही करते हुए तहसीलदार सुधा रानी द्वारा अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर अतिक्रमण हटवाया गया। तहसीलदार सुधा रानी ने बताया कि उक्त अवैध निर्माण को जेसीबी से हटवाया गया।