गंगापुर सिटी ट्रैक्टर ट्रॉली सहित मारपीट कर अपहरण करने के आरोपी मानसिंह पुत्र मोतीलाल मीणा निवासी बडापुरा तन रौसी को गिरफ्तार किया। आरोपी तीन महीने से फरार चल रहा था। थानाधिकारी भोजाराम ने बताया कि 16 मार्च 2024 को बहादुर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह गुर्जर निवासी रौशी ने मामला दर्ज करवाया था।