गंगापुर सिटी पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सदर थाना पुलिस ने अवैध स्मैक 4.35 ग्राम सहित एक आरोपी रणजीत मीणा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई।