हसनपुर: गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक पर लाठी-डंडों से हुआ हमला
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव हैवतपुर बंजारा में गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।