जमुई: पुलिस लाइन में उत्पाद विभाग के 48 कांडों में जब्त 2800 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब को जेसीबी चलाकर किया गया नष्ट
Jamui, Jamui | Jul 23, 2025 जिलाधिकारी नवीन के निर्देश पर बुधवार की शाम 5:00 बजे तक जमुई पुलिस लाइन में बरहट अंचलाधिकारी मयंक कुमार अग्रवाल और उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार की निगरानी में 2800 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब को नष्ट किया गया। साथ ही शराब पर जेसीबी चलाकर पूरी तरह शराब की बोतलों को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा अन्य कांडों में जब्त शराब को भी नष्ट किया जाएगा।