जमुई: उत्पाद विभाग ने नारियाना पुल के पास टाटा सफारी से 72 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चालक को किया गिरफ्तार, वाहन जब्त
Jamui, Jamui | Jul 23, 2025 विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की शाम 4:00 बजे उत्पाद थाना प्रभारी धर्मवीर कुमार वन के नेतृत्व में एएसआई जितेंद्र कुमार द्वारा नरियाना पुल के पास से एक टाटा सफारी वाहन को जब्त किया गया और वाहन में बने गुप्त तहखाना से 72 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। साथ ही चालक को गिरफ्तार किया गया है।