जमुई: गर्भवती को सदर अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर, पति को गोद में उठाकर ले जाना पड़ा, रक्तस्राव से गर्भ में बच्चे की मौत
Jamui, Jamui | Jul 23, 2025 जमुई के सदर अस्पताल में बुधवार कि दोपहर 1 बजे एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। सोनो प्रखंड के जागीजोर निवासी मुन्ना कुमार अपनी गर्भवती पत्नी अंजली कुमारी को अत्यधिक रक्तस्राव की स्थिति में अस्पताल लेकर पहुंचे।अस्पताल में स्ट्रेचर या कर्मचारी की व्यवस्था नहीं मिलने के कारण मुन्ना को अपनी पत्नी को गोद में उठाकर प्रसव वार्ड तक ले जाना पड़ा।