जमुई: मनीयड्डा के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटने से युवक हुआ घायल
Jamui, Jamui | Jul 23, 2025 जमुई- लखीसराय मुख्य मार्ग के मनीयड्डा जेल के पास बुधवार की दोपहर 1 बजे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलट गई। जिस पर सवार एक युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल युवक की पहचान सदर प्रखंड क्षेत्र के काकन निवासी मंटू रजक का (19) पुत्र गोपी कुमार के रुप में की गई है।