जमुई: ढ़ोढरी गांव में बच्चे के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 23, 2025 सोनो थाना क्षेत्र की ढ़ोढरी गांव में बुधवार कि सुबह 6 बजे के करीब बच्चे के विवाद के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से तीन तो दूसरे पक्ष से एक कुल चार लोग घायल हो गए। सभी को गुरुवार की दोपहर 1 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।