चास: समाहरणालय में उच्च न्यायालय के 33 लंबित अवमानना वादों की विस्तृत समीक्षा
Chas, Bokaro | Apr 25, 2026 बोकारो जिले के समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने शनिवार समय दो बजे विभिन्न विभागों से संबंधित उच्च न्यायालय के अवमानना के कुल 33 लंबित वादों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।