हुज़ूर: भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर व्यापारियों ने व्यापारिक गतिविधियों पर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम किया
Huzur, Bhopal | Aug 18, 2026 भोपाल में कमर्शियल गतिविधियों पर कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने रोशनपुरा चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे करीब पौने दो घंटे चले प्रदर्शन में बड़ी संख्या में व्यापारी सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते रहे। महिलाएं भी बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल हुईं। व्यापारियों ने कहा कि रहवासी इलाकों में वर्षों से कारोबार संचालित हो रहे हैं।