मुगलसराय: मुगलसराय में पुलिस ने कॉलोनी के पास से 70 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की, पांच महिलाएं गिरफ्तार
मुगलसराय पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आज रविवार शाम 05 बजे को बताया गया की महिलाओ को पुलिस कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया गया उनके कब्जे से 350 पाउच यानी 70 लीटर ब्लू लाइम देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार महिलाओ के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।