पोड़ैयाहाट: भाभी से मारपीट कर रहे देवर को समझाने गए प्रतिष्ठित समाजसेवी चार्टर्ड अकाउंटेट पर देर रात डांडे में जानलेवा हमला।
भाभी से मारपीट कर रहे देवर को समझाने गए प्रतिष्ठित समाजसेवी चार्टर्ड अकाउंटेट संजीत अग्रवाल पर देर रात जानलेवा हमला हो गया है ।CA श्री अग्रवाल के नाक की हड्डी टूटने की आशंका है। उन्होंने 112 डायल करने पर भी करीब डेढ़ घंटे बाद घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने का आरोप लगाया है। मामला पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के डांडे गांव का है।पुलिस जांच में जुट गई है।