प्रतापगढ़: लवली पुख्ता खाम गांव में प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर प्रेमी ने की हत्या, खुद भी जलकर गंभीर रूप से हुआ घायल
चंदौका गांव निवासी विकास यादव उम्र 30 वर्ष लवली पुख्ता खाम गांव की नीतू यादव उम्र 22 वर्ष से प्रेम करता था। इस बीच नीतू की शादी तय हो गई। मार्च में उसकी बारात आनी थी। नीतू एक प्राइवेट विद्यालय में पढ़ाती थी। गुरुवार की सुबह 9:30 बजे अपनी भतीजी के साथ वह स्कूल जा रही थी। गेहूं के खेत के पास पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया।