प्रतापगढ़: डकैता गांव के पास महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रैक्टर में हुई टक्कर, 9 लोग हुए घायल
कोतवाली देहात क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 9 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सीओ सिटी ने गुरुवार सुबह 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि घायल बहराइच के रहने वाले थे और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।