तिजारा: भिवाड़ी में चोर गिरफ्तार, रात में सोते मजदूरों के फोन चुराता था, आठ मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद
Tijara, Alwar | Jun 16, 2026 भिवाड़ी पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के आठ एंड्राइड मोबाइल फोन और एक बजाज मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी रात में साथलका गांव में सोते हुए मजदूरों के फोन चुराता था। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे पुलिस ने बताया की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर पारसनाथ मॉल के पास से युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मिथुन मुस्लिम के रूप में हुई है।