फतुहा: उदय चंद्र रविदास की हत्या पर न्याय की मांग, भाकपा माले ने निकाला विरोध मार्च
Fatwah, Patna | Aug 17, 2026 भाकपा माले ने फतुहा कार्यालय से उदय चंद्र रविदास की हत्या के विरोध में आक्रोषपूर्ण मार्च निकाला है। मानसिंहपुर पंचायत के एनिओ गांव निवासी उदय चंद्र रविदास की पिछले दिनों खेत में ले जाकर बदमाशों ने हत्या कर दिया था। माले के प्रखंड सचिव शैलेंद्र यादव ने कहा कि बिहार में दलित,महादलित,अति पिछड़ा,पिछड़ा की लगातार हत्या हो रही है। सम्राट चौधरी को जवाब देना होगा।