लखीसराय: लखीसराय संग्रहालय में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन
कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत लखीसराय संग्रहालय में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर 18 एवं 19 मई 2026 को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. रविवार अपराह्न 12:29 बजे प्रेस विज्ञप्ति में दी गई जानकारी के मुताबिक 18 मई की पूर्वाह्न 11 बजे आओ चलें संग्रहालय की और विषयक विशेष आयोजन किया जाएगा. 19 मई को फोटोग्राफी कार्यशाला होगी.