युवाओं के लिए बड़ा ऐलान! UP में 19 सितंबर से शुरू होगा ‘नौकरी देने का दौर’, 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है। विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार अगले 6 महीनों के भीतर 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराएगी। सीएम योगी के अनुसार, नौकरी देने की यह नई प्रक्रिया 19 सितंबर से शुरू होने जा रही है। बड़ी बातें: 19 सितंबर से प्रक्रिया शुरू: प्रदेश में नौकरियों का नया अभियान 19 तारीख से शुरू होगा, जिसमें अकेले पुलिस और होमगार्ड विभाग में ही 77,000 पदों पर भर्ती शामिल है। अब तक 9.5 लाख नौकरियां: मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार अब तक पारदर्शी तरीके से 9.5 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दे चुकी है। बिना भेदभाव रोजगार: सरकार का दावा है कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और बिना किसी सिफारिश के संपन्न कराई जाएगी। 📹 वीडियो क्रेडिट: सोशल मीडिया #CMYogi #UPGovernment ##UKJobs #UPNews #sarkarinaukri #YogiAdityanath