दिल्ली में हिट एंड रन का वीडियो वायरल! रेड लाइट पर बाइक को मारी टक्कर, फिर 500 मीटर तक घसीटने का दावा। दिल्ली से सामने आया Hit & Run का कथित वीडियो! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कार को रेड लाइट के पास एक बाइक से टकराते हुए और उसके बाद बाइक को कुछ दूरी तक घसीटते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आसपास मौजूद लोग भी इस घटना को रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि हादसा कल रात का दिल्ली के आरके पुरम क्षेत्र के पास हुआ और कार चालक नशे की हालत में था। हालांकि, ड्रंक ड्राइविंग, घटना की सटीक लोकेशन और अन्य परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है।
नोट: यह वीडियो सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ है। घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित पुलिस/जांच एजेंसी द्वारा किया जाना बाकी है।